बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : बाज़ार से घर लौट रही महिला से बदमाशों ने किया दुष्कर्म, बच्चियों की हत्या कर नदी में फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस

BIHAR NEWS : बाज़ार से घर लौट रही महिला से बदमाशों ने किया दुष्कर्म, बच्चियों की हत्या कर नदी में फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस

GAYA : जिले के शेरघाटी मोरहर नदी में शनिवार को दो छोटे छोटे बच्चियों के शव मिलने की सूचना के बाद लोग स्तब्ध हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मासूम बच्चों की मां शनिवार की सुबह नदी में गर्दन तक बालू से गड़ी हुई थी। जिसके बाद उसे नदी में शौच करने गए लोगों ने बाहर निकाला। हालांकि उस वक्त वह महिला कहां चली गई। किसी को पता न चल सका। इसके बाद एक बार फिर महिला मोरहर नदी में पुल के नीचे 2 मिनट बच्चियों के पास रोती बिलखती दिखी। जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। देखते ही देखते नदी के पास लोगो की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कहा कि यह महिला सुबह तक नदी में गड़ी थी। जिसे स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला था। वह पूरी तरह मूर्छित थी। जिसके बाद लोगों ने उसके चेहरे पर पानी छिड़ककर उसका मूर्छा तुड़वाया था। जिसके बाद वह पैदल वहां से निकल गई थी।


बाज़ार गयी थी महिला 

अपने बच्चों के पास रोती बिलखते हुए आमस थाना क्षेत्र के मोरैनिया गांव की रहने वाली देवंती देवी पति शंकर रिकियासन ने बताया कि शुक्रवार को वह बाजार करने के लिए शेरघाटी अपने बच्चों के साथ आई हुई थी। लौटने के क्रम में कुछ लोगों ने उसके साथ जबरदस्ती किया। उसके दोनों बच्चों को पुल के नीचे फेंक दिया और उसे अपने साथ नदी की ओर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के इस बात को सुनकर बच्चों को देखने गए लोगों के होश उड़ गए। वहीं पुलिस ने महिला की इस बात को सुनते हुए तत्काल उसे मेडिकल जांच के लिए गया भेज दिया। जबकि दोनों बच्चियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेजा गया है।

महिला से दुष्कर्म एवं बच्चों की हत्या

महिला से दुष्कर्म कर उसके बच्चों की हत्या की खबर के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई। लोग इस घटना को सुनकर दांतों तले उंगलियां दबा रहे हैं। लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं कि आखिर इस तरह की घटना शेरघाटी शहर में कैसे संभव हो सका। जबकि घटनास्थल से महज सौ से डेढ़ सौ गज की दूरी पर थाना है। आखिर इस तरह की घटना को अंजाम देने का दुस्साहस किसने किया। क्या पुलिस इस घटना के रहस्य को उजागर कर सकेगी। घटना के बाद कई सवाल पुलिस के कार्यशैली पर भी उठ रहे हैं। छोटे छोटे बच्चियों की मौत ने सबको  मर्माहत कर दिया है। दो छोटे बच्चियों की मौत व महिला के बालू में गड़े होने की सूचना और दुष्कर्म के बात सामने आने पर लोगों की अलग-अलग राय सामने आ रही है। कुछ लोगों का कहना है कि महिला के दो बच्चियां थी। जिसके वजह से उसके घर में कलह हुआ करता था। लोग अंदेशा जता रहे हैं कि महिला ने स्वयं इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। लेकिन घटनास्थल काफी भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई है। जिससे कई तरह की बातें सामने आ रही है। पुलिस के जांच में स्पष्ट हो पाएगा कि महिला के द्वारा कही गई बातें कहां तक सत्य है या नही।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस घटना को लेकर गंभीर है। इस मामले को लेकर पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। उन्होंने बताया कि महिला के द्वारा बार-बार अलग अलग तरह के व्यान देने से पुलिस को थोड़ी असुविधा हो रही है। पीड़ित महिला के कथनानुसार उसे मेडिकल जांच के लिए गया भेजा गया है। जांच के उपरांत कई बातें सामने आएगी। जिसके बाद पुलिस मामले की बारीकी से जांच करेगी।

गया से मनोज की रिपोर्ट 

Suggested News