BIHAR NEWS : उधार दिए पैसे वापस मांगने पर बदमाशों ने वार्ड सदस्य को मारी गोली, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

GAYA : जिले के परैंया प्रखंड स्थित अजनमत के वार्ड नंबर 2 के वार्ड सदस्य पुनिया देवी को अपराधियों ने सरेआम गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया है। जीवन और मौत से लड रही घायल वार्ड सदस्य पुनिया देवी का इलाज गया के मगध मेडिकल कालेज सह अस्पताल मे की  जा रही है। 

घायल पुनिया देवी ने बताया कि शाम मे बेटी के ट्यूशन से आने का इंतजार अपने घर के चौखट पर कर रही थी। इसी बीच परैंया व टीकारी निवासी रवि बिन, धर्मेंद्र बिन, अश्विनी बिन पिंटू बिन, आरती देवी व अन्य लोगों ने एक एक कर तीन गोलियां चला दी। जिससे वो गम्भीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गई।

उसने बताया कि रवि को उसने  डेकोरेशन के कारोबार के लिए 2 लाख रुपये उधार दिए थे। पैसे वापस मांगने पर नहीं दे रहा था। तगादां करने पर भी पूर्व मे भी उसपर हमला कर दिया था। इस बार गोली मारकर जान लेने का प्रयास किया गया है। 

Nsmch

वही इस मामले पर गया के एसएसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि इस मामले पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफतार किया है। साथ ही इस  घटना मे जो हथियार इस्तेमाल किया गया है। वह हथियार तथा एक खोखा भी बरामद किया है। दो अभियुक्त है वो अभी फरार है। पुलिस उन दो में अभियुक्तों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार करेगी। 

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट