बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिहार के बेटों की शहादत को अपमानित करने का काम किया है, बिहार BJP का 'खरगे' पर बड़ा प्रहार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिहार के बेटों की शहादत को अपमानित करने का काम किया है, बिहार BJP का 'खरगे' पर बड़ा प्रहार

PATNA: भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर बड़ा प्रहार किया है. बिहार बीजेपी ने कहा कि है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिहार के बेटों की शहादत को अपमानित करने का काम किया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कहते हैं, 370 का राजस्थान से क्या लेना देना? दूसरे राज्यों का कश्मीर से क्या लेना-देना? 

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि देश को टुकड़े-टुकड़े में बांटकर रखने के मंसूबे रखने वाले दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष यह भूल गए की देश को एकजुट और सुरक्षित रखने के लिए बिहार, राजस्थान और अन्य राज्यों के कई बेटों ने अपनी शहादत दी है। इसी कश्मीर की रक्षा के लिए देश के कितने ही नौजवान तिरंगे में लिपट कर लौटे हैं।अरविन्द सिंह ने कहा है कि बिहार के कई बेटे देश को एकजुट और सुरक्षित रखने के लिए बॉर्डर पर शहीद हो गए हैं.  मोदी सरकार ने धारा- 370 को निरस्त करके देश को एकजुट और सुरक्षित रखने के लिए किए गए बिहार के बेटों, वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को सम्मान देने का काम किया है। 

भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि कांग्रेस राजद जैसी पार्टियां कभी नहीं चाहती थी कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 निरस्त हो और एक देश एक निशान एक विधान हो। कहा की मोदी सरकार ने धारा 370 निरस्त कर के आतंकवाद और और देश को टुकड़े-टुकड़े में देखने का मंसूबा रखने वालों पर करारा प्रहार किया है. इसी वजह से देश में कांग्रेस के कार्यकाल में जहां आए दिन बम धमके, आतंकवादी हमले होते थे, आज मोदी सरकार के मजबूत नेतृत्व में एक भी बम धमाके, आतंकवादी हमले नहीं होते हैं. साथ ही देश का अहित चाहने वालो पर करारा प्रहार होता है. आज मोदी सरकार में आतंकवादियों पर एयरस्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक होते हैं। वहीं  कांग्रेस राजद जैसी पार्टियों ने धारा 370 का ही विरोध सिर्फ नहीं किया है,बल्कि बाबा साहब के संविधान का भी विरोध किया है. इलोगों ने कश्मीर के लोगों को आरक्षण के लाभ से वंचित रखने का काम किया है।

Suggested News