बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी के बाद ससुराल नहीं पहुंच पायी नई नवेली दुल्हन, पति के साथ सड़क दुर्घटना में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

शादी के बाद ससुराल नहीं पहुंच पायी नई नवेली दुल्हन, पति के साथ सड़क दुर्घटना में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 NAWADA: रोह थाना क्षेत्र के महारावां गांव में शादी की खुशी मातम में बदल गई। जब दुल्हन के डोली की जगह दुल्हे के घर दुल्हे दुल्हन की अर्थी पहुंची। इस घटना से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल है। एक तरफ जहां दुल्हे के घर वालें बेसब्री से दुल्हन की आने का इंतजार कर रहे थे। वहीं दुल्हे- दुल्हन की शव को देख सभी के पैरों तले जमीं खिसक गई।

दरअसल,  शुक्रवार की रात्रि पुनो चौधरी के पुत्र श्याम कुमार की बारात नालंदा जिला के सतुआ गांव गई थी। जहां पूरे हर्षोल्लास के साथ कारू चौधरी की पुत्री पुष्पा कुमारी के साथ शादी का कार्यक्रम संपन्न हो गया। शनिवार को लड़की की विदाई हुई। दुल्हा-दुल्हन की गाड़ी नवादा आने के लिए नेशनल हाईवे पर चढ़ी थी। उसी समय विपरीत दिशा से आ रही बालू लदा ट्रैक्टर से पुरैनी गांव के पास सीधी टक्कर हो गई। जिसमें दुल्हा दुल्हन की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।

बता दें कि इस घटना में दुल्हा के बहनोई शंकर चौधरी और गाड़ी का ड्राइवर सहित तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। वहीं मौत की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। दुल्हन पक्ष और दुल्हे पक्षों के लोगों का रो-रोकर बूरा हाल है। 

वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा कहा गया कि तेज रफ्तार बालू ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसके कारण दोनों दम्पति की मौके पर ही मौत हो गई। ससुराल पहुंचने से पहले ही नवविवाहिता की अर्थी निकल गई है। दर्दनाक खबर की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। ट्रैक्टर और कार की सीधा भिड़ंत में दूल्हा दुल्हन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार दूल्हा के बहनोई और ड्राइवर बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। जिनकी इलाज पावापुरी की मेडिकल अस्पताल में की जा रही है।


Suggested News