बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सात करोड़ के पार पहुंची बिहार में वोटरों की संख्या, महिला और पुरुष के आंकड़े बराबरी पर

सात  करोड़ के पार पहुंची बिहार में वोटरों की संख्या, महिला और पुरुष के आंकड़े बराबरी पर

PATNA : बिहार में वोटरों की संख्या को लेकर निर्वाचन विभाग की ओर से डाटा तैयार कर लिया गया है। जिसमें अब वोटरों की संख्या सात करोड़ तक पहुंच गई है। रोचक तथ्य यह है कि इस सात करोड़ वोटर्स में महिला और पुरुष दोनों लगभग बराबरी पर है। दोनों के बीच सिर्फ  30 हजार से थोड़ा ज्यादा का ही अंतर रह गया है। जो कि बेहतर संकेत माना जा रहा है।

 इस बार निर्वाचन विभाग की ओर से जारी निर्वाचक सूची के अंतिम लिस्ट में दी गई जानकारी के अनुसार बिहार में 3 करोड़ 97 लाख 88 हजार 469 पुरुष मतदाता हैं जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 3 करोड़ 60 लाख 22 हजार 919 हो गई है। इस अवधि में पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या में अधिक वृद्धि दर्ज की गई। महिला वोटर्स की संख्या 1.06 लाख अधिक बढ़ी। इससे निर्वाचक सूची के लिंगानुपात में भी 3 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। अब लिंगानुपात 902 से बढ़कर 905 हो गया है।

प्रारूप प्रकाशन की तारीख के बाद निर्वाचक सूची में 8 लाख 89 हजार 438 नाम जोड़े गए। हालांकि इसी अवधि में 3 लाख 4 हजार 322 लोगों के नाम हटाए भी गए। लिहाजा निर्वाचक सूची में 5 लाख 85 हजार 116 की बढ़ोतरी हुई। इनमें पुरुष निर्वाचकों की संख्या में बढ़ोतरी 2 लाख 39 हजार 456 रही, जबकि महिला निर्वाचकों की संख्या 3 लाख 45 हजार 599  बढ़ी। यही नहीं, थर्ड जेंडर के निर्वाचकों की संख्या में बढ़ोतरी 61 रही। इनकी संख्या 2357 से बढ़कर 2418 हो गई है।

Suggested News