बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्णिया की जनता लालू-तेजस्वी को देखकर देगी वोट, पप्पू यादव नहीं है चुनौती, महागठबंधन प्रत्याशी बीमा भारती का बड़ा दावा, कहा- इतना ही है तो...

पूर्णिया की जनता लालू-तेजस्वी को देखकर देगी वोट, पप्पू यादव नहीं है चुनौती, महागठबंधन प्रत्याशी बीमा भारती का बड़ा दावा, कहा-  इतना ही है तो...

PATNA: बिहार का पूर्णिया लोकसभा सीट इस बार हॉट सीट बनता नजर आ रहा है। पप्पू यादव के चुनाव मैदान में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर आने के बाद पूर्णिया की सियासत गरमा गई है। पप्पू यादव लगातार खुद को कांग्रेस नेता बता रहे हैं। साथ ही यह भी कह रहे हैं कि कांग्रेस उनकी मां है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने उनके निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनावी मैदान में उतरने पर कहा था कि, पप्पू यादव को अपना नामाकंन वापस लेना पड़ेगा। इसी कड़ी में पूर्णिया से महागठबंधन की प्रत्याशी बीमा भारती ने पप्पू यादव के निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि पप्पू यादव उनके लिए कोई चुनौती नहीं है। 

दरअसल, बीमा भारती पूर्णिया से उम्मीदवार बनने के बाद से ही अपने क्षेत्र का दौरा कर रही हैं। बीमा भारती इस दौरान आम लोगों से बातचीत भी कर रही हैं। इसी कड़ी में जब पूर्णिया के राजद उम्मीदवार बीमा भारती से पप्पू यादव को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, पप्पू यादव के चुनावी मैदान में कूदना कोई चुनौती नहीं है। उन्होंने कहा कि, जनता उनके लिए सर्वोपरि है और जनता का स्नेह सम्मान उन्हें मिल रहा है। पप्पू यादव उनके लिए कोई चुनौती नहीं है।

उन्होंने कहा कि जनता के नेता लालू यादव और तेजस्वी यादव हैं। और महागठबंधन के सभी दलों ने मिलकर उन्हें उम्मीदवार बनाया है। बीमा भारती ने कहा कि बीमा भारती जनता लालू-तेजस्वी को देखकर वोट करेंगे।उन्होंने कहा कि, जनता का प्यार मिल रहा है। पूर्णिया में महागठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ रही है। वहीं पप्पू यादव पर कार्रवाई की मांग पर बीमा भारती ने कहा कि,कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने पप्पू यादव के खिलाफ कार्रवाई की भी बात कही है।

वहीं पप्पू यादव पर तंज कसते हुए बीमा भारती ने कहा कि कांग्रेस पर जिस तरह पप्पू यादव अधिकार जाता रहे हैं तो फिर उन्हें टिकट लेकर चुनाव लड़ना चाहिए था। वह निर्दलीय चुनाव क्यों लड़ रहे हैं ? साथ ही बीमा भारती ने यह भी दावा किया है कि पप्पू यादव ने सिर्फ अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में किए हैं। उन्होंने अब तक कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण नहीं की है। साथ ही बीमा भारती ने कहा कि, जनता के बीच जाकर जनता का स्नेह प्यार लेना चाहिए, किसी का जबरदस्ती झंडा लेकर कर आप चले जाएंगे तो झंडा का अपमान होगा। पप्पू यादव जनता में गलत संदेश भेज रहे हैं। पूर्णिया की जनता पप्पू यादव की असलियत समझ चुकी है। अब जनता फैसला करेगी। 

पूर्णिया से अंकित झा की रिपोर्ट

Suggested News