बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हुआ जिले के शिवालय: पूजा के लिए सुबह से शिवभक्तों की मंदिरों में लगी कतार

हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हुआ जिले के शिवालय: पूजा के लिए सुबह से शिवभक्तों की मंदिरों में लगी कतार

BANKA : महाशिवरात्रि को लेकर बांका जिले के विभिन्न शिवालय हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो गई। अहले सुबह से ही श्रद्धालु गण क्षेत्र के सुप्रसिद्ध बाबा ज्यैष्ठगौर नाथ महादेव मंदिर, बाबा पनियानाथ महादेव मंदिर, बाबा भुमफोड़ नाथ महादेव मंदिर, बाबा जगतेश्वर नाथ महादेव मंदिर, बाबा धनेश्वर नाथ महादेव मंदिर, बाबा मेढ़ियानाथ महादेव मंदिर समेत अन्य शिव मंदिरो में पूजा अर्चना कर अपनी -अपनी मन्नते मांगते दिख रहे थे। 

क्षेत्र के सुप्रसिद्ध बाबा ज्यैष्ठगौर नाथ महादेव मंदिर, मेढ़ियानाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ देखी गई। मालूम हो कि मेढ़ियानाथ महादेव मंदिर तथा बाबा ज्यैष्ठगौर नाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्री के अवसर पर विशाल मेला का आयोजन किया जाता है। विधि व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा के नेतृत्व में महिला पुलिस कर्मी तथा अन्य पुलिस बल मंदिर परिसर में पुरी मुस्तैदी के साथ ड्युटी करते नजर आ रहे थे। 

बांका एसडीओ अविनाश कुमार तथा एसडीपीओ विपिन बिहारी ज्यैष्गौर नाथ महादेव मंदिर तथा मेढ़ियानाथ महादेव मंदिर पहुंच कर विधि व्यवस्था का जायजा लेते हुए मौजूद पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। देर रात्री विभिन्न शिव मंदिरों से शिव बारात निकाली गई। शिव बारात में स्थानीय कलाकार, दुत, भुत, बैताल आदी का वेश धारण कर नाचते झुमते चल रहे थे। महाशिवरात्रि को लेकर पुरा वातावरण भक्तिमय माहौल में डुबी नजर आ रही थी।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट।

Suggested News