बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजीव गांधी की लहूलुहान हथेलियों की दंग करने वाली कहानी... एक दिन में हुई थी सबसे अजीबोगरीब घटना

राजीव गांधी की लहूलुहान हथेलियों की दंग करने वाली कहानी... एक दिन में हुई थी सबसे अजीबोगरीब घटना

DESK. कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के करीबी सैम पित्रोदा के एक खुलासे से हर कोई हैरान है. सैम पित्रोदा ने बुधवार को कहा कि एक बार पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की हथेली से खून बहने लगा था जब उन्होंने 5,000 लोगों से हाथ मिलाया था. ज्यादातर खुरदरी त्वचा वाले मजदूर वर्ग के लोग थे। यह टिप्पणी राहुल गांधी की 14 जनवरी को शुरू होने वाली आगामी भारत न्याय यात्रा भारत जोड़ो यात्रा के दूसरा चरण के संदर्भ में आई है। यह टिप्पणी वायरल हो गई क्योंकि भाजपा नेताओं ने इसे 'गांधी परिवार की प्राचीन वस्तुओं' का मजाक उड़ाने के लिए उठाया। 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सुना जा सकता है कि कांग्रेस नेता और राजीव गांधी के करीबी रहे सैम पित्रोदा एक वाक्या बता रहे हैं। पित्रोदा कहते हैं कि एक शाम मैं और मेरी पत्नी राजीव जी से मिलने गए। मैंने देखा कि उनके हाथ से खून बह रहा है। तब मैंने आश्चर्य से पूछा कि यह खूब क्यों बह रहा है। इस पर राजीव गांधी ने कहा कि आज उन्होंने करीब 5000 लोगों से हाथ मिलाया है। यह सभी लोग या तो किसान थे या फिर मेहनतकश मजदूर थे। इनके हाथ इतने सख्त होते हैं कि खून निकल आया।

एक यूट्यूब न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में सैम पित्रोदा ने कहा कि राजीव गांधी को भी जमीनी स्तर पर लोगों से मिलने की उत्सुकता थी। राजीव गांधी उनसे मिलकर हमेशा बहुत खुश होते थे क्योंकि पीएम बनने के बाद भी वह लोगों से मिलना अपनी जिम्मेदारी मानते थे। सैम पित्रोदा ने कहा, हर जगह राजीव गांधी के लिए भारी भीड़ थी। 

हालांकि इसे लेकर कई यूजर्स ने कांग्रेस नेता को ट्रोल भी किया है. ट्रोलर्स इसे लेकर राजीव गांधी की आलोचना भी कर रहे है. वहीं कुछ लोग बता रहे हैं कि राजीव गांधी किस स्तर के जमीनी नेता थे यह इससे साबित होता है. 

Suggested News