बेतिया में बगीचे में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

BETTIAH : जिले के नौतन अंचल क्षेत्र के जमुनिया पंचायत के वार्ड नंबर दस में अचानक तेंदुआ देखे जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल ग्राम कचहरी के सरपंच कैमूल्लाह अंसारी के बगीचे में स्थित केले के पेड़ पर लोगों ने तेंदुए को देखा। जिससे लोगों में अफरा तफरी मच गई। 


पंचायत के मुखिया बसंत साह ने इस घटना की सूचना वन विभाग और पुलिस अधिकारी को दिया। केले के पेड़ पर तेंदुए को देखने ग्रामीणों की भीड़ उमडी। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ अपने कब्जे में रखा है। बताया जाता है कि तेंदुए के द्वारा किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। 

Nsmch
NIHER

मुखिया बसंत साह ने कहा की बगीचे में बच्चे खेल रहे थे। तब तक अचानक बच्चों की नजर केले के पेड़ पर गई। बच्चों ने तेंदुए को देख हो हल्ला किया। ग्रामीणों की भीड़ इकठा होने लगी। तेंदुए के आने की सूचना से ग्रामीण सहमें हुए हैं। वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच तेन्दुए को पकड़ अपने साथ ले गये।

बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट