KATIHAR : कई मंत्री, विधायक और अधिकारी जनता दरबार लगाकर आम जनता की समस्याओं का निपटारा करते हैं। लेकिन कटिहार के एसपी अलग अंदाज में जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते दिखे। आमतौर पर देखा जाता है की जनता दरबार में पुलिस अधीक्षक अपने चेंबर में बैठे हुए होते हैं और जनता अपने फरियाद को लेकर एक-एक कर उन तक पहुंचते हैं।
लेकिन कटिहार में जनता दरबार का नजारा कुछ और था। जहां एसपी खुद बाहर आकर लोगों से मिलने लगे। इसका कारण पूछने पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उन्हें सीधे तौर पर जनता से मिलना अच्छा लगता है। पिछले कुछ दिनों से लगातार ऐसा करने से दोबारा वह मामला रिपीट उन तक नहीं पहुंच रहा है। जो मामला बार बार उन तक किसी माध्यम तक पहुँचता था।
उन्होंने कहा की लग रहा है कि लोगों का काम इस तरीके से त्वरित गति से निष्पादित किया जा सकता है। इसीलिए इस तरीके को अपनाया जा रहा है। आगे भी जरूरतमंद लोगों को कानूनी लाभ दिलाने के लिए यह तरीका जारी रहेगा। जनता दरबार में आये लोग भी एसपी की कार्रवाई से काफी संतुष्ट दिखे।
कटिहार से श्याम की रिपोर्ट