भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण की सीतामढ़ी से हुई शुरुआत, 25 किलोमीटर दूरी तय कर कांग्रेसजन पहुंचे शिवहर

भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण की सीतामढ़ी से हुई शुरुआत, 25 किलोमीटर दूरी तय कर कांग्रेसजन पहुंचे शिवहर

PATNA : बिहार कांग्रेस की बांका के मंदार पर्वत से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत सीतामढ़ी से आज शुरू हो गयी। यात्रा के प्रारंभ में आज पन्द्रहवें दिन मां जानकी की जन्मभूमि सीतामढ़ी के ललित आश्रम कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने झंडोत्तोलन किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने झंडोतोलन के उपरांत तीसरे चरण की पदयात्रा के शुरुआत में कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दो चरणों में जनता ने अपार समर्थन दिया और इस चरण में यात्रा को भरपूर प्यार मिलने की उम्मीद के साथ पुनः कांग्रेसजन जनता के बीच आएं हैं। उन्होंने पदयात्रियों को धन्यवाद देते हुए आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

झंडोत्तोलन के उपरांत पदयात्रा माता सीता के जानकी धाम और पुनौरा धाम दर्शन के उपरांत अजीज नगर होते हुए भोरहा चौक पहुंची। भोरहा चौक पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने राज दरबार परसौनी में प्रेस वार्ता में भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण के बारे में सम्बोधित करते हुए बताया कि उत्तर बिहार में यह पदयात्रा शिवहर, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, वैशाली होते हुए पटना तक पहुंचेगी। इस दौरान पदयात्रा लगभग 350 किमी की दूरी तय करेगी। इस दौरान कांग्रेस के दैनिक पदयात्रियों के अलावे सेवादल, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के साथी भी इस यात्रा में बने रहेंगे। यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं, महिलाओं और आम जनता में वर्तमान सरकार से उपजी निराशा को लेकर आशा की किरण देने कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंच रहें हैं।

संवाददाता सम्मेलन के बाद यात्रा परसौना से शिवहर जिले की ओर प्रस्थान कर गयी। सीतामढ़ी-शिवहर के सीमा धनकौल में ध्वज का आदान-प्रदान सेवादल के ध्वजवाहक ने शिवहर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो. असद को सौंपा गया। ध्वज आदान-प्रदान के पश्चात देकुली धाम में सभी वरिष्ठ नेताओं ने दर्शन किया जिसके उपरांत शिवहर जिले में पटेल चौक तक पदयात्रा सम्पन्न हुई। पटेल चौक पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कांग्रेस की खोई जमीन को वापस लाने के उद्देश्य से हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा प्रारंभ की गई और इसी तरीके से राज्य में भी लगातार कांग्रेसजन पदयात्रा के माध्यम से जनता के बीच पहुंच रहे हैं। यात्रा के माध्यम से लगातार जनता जुड़ रही है और अपने दर्द को कांग्रेस के साथ बांट रही है। उन्होंने कहा कि जनता की आशा और जमापूंजी से  लगातार फायदे में रही एलआईसी तक को पहली बार मोदी सरकार ने अपने पूंजीपति मित्र अडानी के कारण घाटे में पहुँचा दिया और जनता के पैसे को गर्त में जाने को झोंक दिया। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, नियुक्तियों पर कुंडली जमाकर सरकार बैठ गयी है। देश में साम्प्रदायिक माहौल को सौहार्दपूर्ण से अशांति की ओर वर्तमान सरकार द्वारा ले जाया गया है। ऐसे में हमारे नेता राहुल गांधी पूरी तरीके से जनता के बीच उतरे है और निराश हो रही जनता को आशा की किरण दे रहे हैं।

आज की पदयात्रा ने 25 किमी की दूरी तय की जिसमें सीतामढ़ी के ललित आश्रम कांग्रेस भवन से होते हुए शिवहर  जिले में दोस्तिया तक यात्रा पूरी की। पदयात्रा और संवाददाता सम्मेलन में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावे वरिष्ठ नेता निखिल कुमार, पूर्व मंत्री अवधेश सिंह ,  वीणा शाही, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, विधायक संतोष मिश्र, पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना,  पूर्व विधायक बंटी चौधरी, , ब्रजेश पांडेय ,शरवत जहां फातिमा, नागेंद्र विकल, मधुरेन्द्र सिंह, ई. संजीव सिंह,  आकाश कुमार सिंह,  कमलेश सिंह, धर्मवीर शुक्ल,  अनीश कुमार, मनोज पांडेय, अशोक पांडेय समेत हजारों की संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Find Us on Facebook

Trending News