बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महिला ने पहले बेटे का अपहरण कराया, फिर उसकी हत्या करा दी, पति की भी हुई थी संदिग्ध मौत

महिला ने पहले बेटे का अपहरण कराया, फिर उसकी हत्या करा दी, पति की भी हुई थी संदिग्ध मौत

ARARIA : अररिया जिले के मटियारी पंचायत में एक महिला ने  अवैध संबंध के कारण अपने ही जवान बेटे का पहले अपहरण कराया और बाद में उसकी बेरहमी से हत्या करवा दी। 26 वर्षीय बेटे का शव नहर से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान सुमन यादव (26) के रूप में की गई है। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

19 मार्च से था लापता

बताया गया कि बीते 19 मार्च से ही सुमन यादव लापता था। मामले में सुमन की पत्नी रूपा देवी ने पुलिस को बताया था कि उस दिन 19 मार्च की रात 9.30 बजे उसके घर में उनकी सास रेणु देवी (45 साल) ने फोन कर पांच लोगों को घर बुलाया था।

मृतक की पत्नी के अनुसार, सास के कहने पर प्रमुख यादव, धनंजय यादव, चालक दिनकर भगत, संजय यादव और संतोष चौहान घर आए। सभी ने उसके घर में चाय-नाश्ता किया और शराब पी। इसके बाद सास ने उसके पति को जबरन उनलोगों के साथ भेज दिया। रूपा का कहना है कि विरोध करने पर सास ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया था। इसके बाद से उसके पति लापता थे। जिसके बाद अब उसका शव चंदा चौक स्थित जेबीसी नहर से बरामद किया गया है।

पति की भी हत्या का आरोप

बताया जा रहा है कि आरोपी महिला रेणु देवी के पति रिटायर्ड फौजी स्व. विश्वेश्वर यादव की भी कुछ महीने पहले संदेहास्पद मौत हो गई थी। मृतक के चाचा जय कुमार यादव ने अपनी भाभी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके भाई (पूर्व सैनिक) की भी हत्या अवैध संबध को लेकर पत्नी रेणु देवी ने कराई थी। आज उसके भतीजा की भी हत्या करा दिया है।

लोगों के घर आने का बेटा करता था विरोध

वहीं स्थानीय ग्रामीणों कई तरह की बातें कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रिटायर्ड फौजी दरगाहीगंज थाना नरपतगंज का निवासी था। जो कुछ साल पहले ही मटियारी पंचायत में जमीन खरीदकर मकान बनाया था। उसकी भी पत्नी से अनबन होते रहती थी। अचानक उनकी संदेहास्पद मौत हो गई। पति की मौत के बाद घर पर बाहरी लोगों का आना जाना लगा रहता था। जिसका विरोध मृतक पुत्र सुमन यादव अक्सर करता था।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

इधर, मामले में थानाध्यक्ष आफताब अहमद ने बताया कि आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक की पत्नी के आवेदन पर पहले अपहरण का केस दर्ज किया गया था। शव बरामद होने के बाद केस हत्या में तब्दील होगा। केस में दर्ज अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है


Suggested News