बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सदर अस्पताल में अपने इच्छानुसार ड्यूटी करने आते हैं कर्मी, सीविल सर्जन के निरीक्षण से सामने आ गई सच्चाई

सदर अस्पताल में अपने इच्छानुसार ड्यूटी करने आते हैं कर्मी, सीविल सर्जन के निरीक्षण से सामने आ गई सच्चाई

HAJIPUR : खबर हाजीपुर से है जहां सदर अनुमंडल अंतर्गत सदर अस्पताल में सिविल सर्जन ने औचक निरीक्षण किया।  इस दौरान सदर अस्पताल के विभिन्न  वार्डों में अधिकांश कर्मी नदारद पाए गए। वहीं सीएस के अचानक निरीक्षण से  अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया।

बताया गया कि अस्पताल में कर्मियों के नदारद सिविल सर्जन ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मियों को शो कॉज नोटिस भेजने की बात कही है। उन्होंने कहा कि काफी समय से अस्पताल कर्मियों के ड्यूटी से गायब रहने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद सिविल सर्जन प्रमोद कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया इस दौरान कर्मियों की लापरवाही देखकर सिविल सर्जन की औचक रह गए। 

सिविल सर्जन ने कहा है कि जो लोग भी इस मामले में दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल की व्यवस्था को लेकर वह किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे।


Suggested News