बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेटा होने की खुशी में परिवार के साथ छठ मनाने घर आया था युवक, लेकिन दिवाली की रात में ही बदमाशों ने कर दी हत्या

बेटा होने की खुशी में परिवार के साथ छठ मनाने घर आया था युवक, लेकिन दिवाली की रात में ही बदमाशों ने कर दी हत्या

SIWAN  : बिहार में हत्याओं का सिलसिला दिवाली के दिन भी नहीं थमा। जहां एक तरफ लोग दीपावली की खुशियां मना रहे थे। वहीं दूसरी तरफ कुछ बदमाश एक युवक की जिंदगी की आखिरी दिवाली बना रहे थे। बदमाशों ने युवक के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक कोलकाता से पर्व मनाने घर आया था।

बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने जलालपुर बथान टोला निवासी चंद्रर यादव के पुत्र मनोज कुमार (वर्ष 38) के सिर में गोली मार दी और बड़े आराम से फरार हो गए। हत्या की यह घटना सिवान के दारौंदा थाना क्षेत्र के जलालपुर में पोईन पुल के समीप की बताई गई है। स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सारण जिले के एकमा ले जाया गया। लेकिन अस्पताल में चिकित्सक के नहीं होने की बात पर घायल के परिजन मनोज को छपरा ले जाने लगे। लेकिन इसी दौरान घायल की मौत हो गई।

पर्व मनाने कोलकाता से आया था मनोज

बताया जाता है कि मृतक मनोज कोलकाता में रहता था औऱ दो दिन पहले दीपावली एवं छठ पूजा के लिए घर आया हुआ था। आस-पास के लोग घटना के पीछे आपसी दुश्मनी को कारण बता रहे हैं। परंतु घटना को लेकर स्वजन कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। 

मृतक कोलकाता में चालक का काम करता था। मृतक के दो पुत्री एवं एक पुत्र हैं। कुछ ही दिन पहले पुत्र होने के चलते पहली बार छठ पूजा करने के लिए गांव आया हुआ था।  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस संबंध में दारौंदा थाना प्रभारी कैप्टन शहनवाज ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। 

मोटिव की तलाश में जुटी पुलिस

मर्डर की वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि हत्या के मोटिव की तलाश की जा रही है। पुलिस का यह भी दावा है कि जल्द से जल्द वारदात में शामिल अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।


Suggested News