बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी के कई स्कूलों में अनियमितता की आशंका, हड़काने के बाद कई हेडमास्टरों ने नहीं जमा किया बैंक स्टेटमेंट

मोतिहारी के कई स्कूलों में अनियमितता की आशंका, हड़काने के बाद कई हेडमास्टरों ने नहीं जमा किया बैंक स्टेटमेंट

MOTIHARI : मोतिहारी में जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश का कोई असर स्कूल एचएम पर नही पड़ रहा है। डीईओ के आदेश के बाद एक वर्ष से अरेराज बीईओ द्वारा स्कूल एचएम से बैंक स्टेटमेंट कार्यालय में जमा करने के लिए आदेश दिया जा रहा है। एक वर्ष गुजर जाने के बाद भी अरेराज प्रखंड के 119 विद्यालय में मात्र 40 विद्यालय एचएम द्वारा बैंक स्टेटमेंट बीआरसी कार्यालय में जमा किया गया है। बाकी 79 विद्यालय एचएम पर डीईओ व बीईओ के आदेश का भी कोई असर नही पड़ रहा है। बीआरसी सूत्रों की माने तो विभाग के निर्देश पर 26 जून 2021 तक सर्व शिक्षा अभियान सहित स्कूल में संचालित योजनाओ में खर्च की गई राशि निकासी के बाद स्थापना के खाता में बाकी राशि ब्याज सहित वापस करने का निर्देश था। बीआरसी सूत्रों के अनुसार एक दर्जन विद्यालय द्वारा निर्धारित तिथि के बाद राशि की निकासी की गई। वही एक दर्जन से अधिक एचएम द्वारा पूर्व से स्कूल के खाते में जमा राशि ,बिना विधुत वायरिंग कराए ,स्कूल परिभ्रमण कराए  राशि निकासी कर गबन कर लिया गया। वही विभाग के निर्देश पर स्थापना के द्वारा जारी खाता में छोटी राशि सरेंडर किया गया। जब इस खेल की जानकारी जिला शिक्षा कार्यालय को लगी तो सभी एचएम से  बैंक स्टेटमेंट बीआरसी के माध्यम से मांग किया गया। डीईओ के आदेश के लगभग एक वर्ष बीतने के बाद भी प्रखंड के लगभग 79 विद्यालय द्वारा जमा निकासी का अबतक स्टेटमेंट नही जमा कराया गया। सूत्रों की माने तो इस राशि सरेंडर व निकासी के खेल में लाखों रुपया फर्जीवाड़ा से इंकार नही किया जा सकता है।अगर सूक्ष्म तरीके से जांच किया जाये तो भारी अनियमितता मिलने की उम्मीद है। 

क्या है मामला

केंद्र प्रायोजित समग्र शिक्षा अभियान में पारदर्शिता लाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा सिंगल विंडो सिस्टम वर्ष 2021 में  लागू किया गया। जिसके तहत सभी विद्यालयों में पूर्व से सर्व शिक्षा अभियान व आरएमएसए सहित सभी असैनिक व गैर असैनिक संचालित बैंक खाता में रक्षित अव्यहरित राशि को जिला स्थापना द्वारा जारी खाता में ब्याज सहित राशि जून 2021 तक जमा करने का निर्देश दिया गया था। बीआरसी के अनुसार निर्धारित समय बीतने के बाद भी अरेराज प्रखंड के 119 विद्यालयों में  तीन विद्यालय एचएम द्वारा राशि वापस नही किया गया था। वही जिस विद्यालय द्वारा राशि वापस किया गया। लेकिन खर्च का मदवार विवरणी कार्यालय को जमा नही किया जा सका। बीआरपी रामजी प्रशाद ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड के सभी विद्यालय एचएम से बार बार बैठक कर मदवार खर्च विवरणी व बैंक स्टेटमेंट जमा करने का निर्देश दिया गया। प्रखंड के 119 विद्यालय में मात्र 40 विद्यालय एचएम द्वारा बैंक स्टेटमेंट अबतक जमा किया गया है। सूचना है कि कुछ विद्यालय एचएम द्वारा निर्धारित तिथि के बाद राशि की निकासी की गई है। बैंक स्टेटमेंट जमा होने के बाद ही संख्या स्पष्ट होगा। 

बीईओ ने दी अंतिम चेतावनी

अरेराज बीईओ सुधा कुमारी ने बताया की सभी एचएम को बैंक स्टेटमेंट जमा करने के लिए अंतिम चेतावनी दी गयी है। निर्धारित समय मे बैंक स्टेटमेंट जमा नही करने वाले एचएम के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वही निर्धारित तिथि के बाद निकासी करने वाले व बिना खर्च के राशि निकासी करने वाले पर विभाग सख्त है। कुछ   विद्यालय बैंक स्टेमेन्ट जिला में भी जमा किये हुए है। लगभग 40 से 50 विद्यालय ने अभीतक बैंक स्टेटमेंट जमा नही किया है।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News