बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आधी रात कपड़ा व्यापारी के घर में हथियारों के बल पर हुई बड़ी डकैती, लाखों का सामान लेकर गए बदमाश

आधी रात कपड़ा व्यापारी के घर में हथियारों के बल पर हुई बड़ी डकैती, लाखों का सामान लेकर गए बदमाश

SITAMADHI : जिले के बेला में एक घर से हथियार की नोंक पर 20 लाख की डकैती का मामला सामने आया है। बताया गया कि थाना क्षेत्र में भिसवा बाजार स्थित लक्ष्मी वस्त्रालय के संचालक संजय कुमार गुप्ता के घर में भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया गया।

घटना रात के करीब एक बजे की बताई जा रही  है। गृह स्वामी संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि डकैतों की संख्या लगभग 30 के करीब थी। वह घर के मेन गेट को गैस कटर से काटकर अंदर पहुंचे थे और उन सभी के पास हथियार थे। कपड़ा व्यावसायी ने बताया कि घर में घुसने के बाद डकैतों ने अंदर प्रवेश करते ही गृहस्वामी और उसके दोनों बेटा अमन कुमार और आकाश कुमार को गन प्वाइंट पर ले लिया। वहीं गोदरेज और आलमीरा में रखे सारे कैस रुपया और सोने चांदी के जेवरात लूट लिया। बताया की कुछ दिन से गृहस्वामी की सास अमेरिका देवी नेपाल से आकर यही रह रही थी। जिनके कान से डकैतों ने बाली खींच लिया। जिससे वह लहू लुहान हो गई। इतना ही नहीं महिलाओं के गले से मंगलसूत्र तक डकैतों ने छीन लिया। 

भागने के दौरान बम पटका

डकैतों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जिसके पहले डकैतों के द्वारा फायरिंग और बम पटके गए। इतने में पहुंची पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें एक डकैत को गोली लगी है। हालांकि कोई भी गिरफ्तार नहीं किए गए। डकैतों की एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। जिसमें गैस कटर से गेट काटा जा रहा है। 

डकैतों ने उपयोग में लाये गये गैस सिलेंडर और कुल्हाड़ी को वहीं छोड़ दिया है। गैस सिलेंडर नेपाली है। जिससे यह साबित होता है की इस मामले में नेपाल से तार जुड़ा हुआ है। घटना की सूचना पर पहुंची बेला थाना और डीएसपी मामले के पड़ताल में जुटे हुए है। पुलिस ने कहा की छानबीन के बाद ही मूल्य के बारे में बताया जा सकता है।



Suggested News