बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में पानी के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, दोनों पक्ष से 8 लोग हुए जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

गोपालगंज में पानी के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, दोनों पक्ष से 8 लोग हुए जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

GOPALGANJ : जिले के विशंभरपुर थाना क्षेत्र के बनकट गांव में दो पक्षों के बीच पानी को लेकर विवाद हो गई। इस दौरान दोनों पक्ष से जमकर लाठी डंडे चलने लगे। जिसमे दोनों पक्ष से आठ लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगो को परिजनो के सहयोग से गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी जख्मी लोगो का इलाज डॉक्टर के देखरेख में चल रहा है। जख्मी लोगो में एक पक्ष से छठू यादव के बेटा आदित्य यादव, गुड्डू यादव और बेटी पूनम कुमारी, पत्नी भगवानी देवी और देवानंद यादव के बेटा राजेंद्र यादव। जबकि दूसरे पक्ष से स्वर्गीय गोवर्धन यादव के बेटा प्रभु यादव, प्रभु यादव के बेटा संतोष यादव और मंटू यादव शामिल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई।

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि विश्वभरपुर थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी छठू यादव और प्रभु यादव में पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर कई बार आपस में दोनो पक्ष भिड़ चुके है। इसी बीच दोनो पक्ष एक बार फिर आमने सामने हो गए और जमकर मारपीट किए। जिसमे एक पक्ष से तीन लोग जबकि दूसरे पक्ष से पांच कुल आठ लोग जख्मी हो गए। जिनका इलाज गोपालगंज सदर अस्पताल में चल रहा है। जख्मी छठू यादव ने बताया कि आरोपी प्रभु यादव का पानी का प्लांट है और हम लोग भी प्लांट लगाए है। जिसको लेकर अक्सर विवाद करता है कि मैं पानी प्लांट बंद कर दूं ग्राहक के लिए भी विवाद करते रहते है। जिसको लेकर विरोध किया गया। 

विरोध करने के कारण आरोपियों ने लाठी डंडे से हमला कर महिला समेत पांच लोगों को जख्मी कर दिया। जबकि दूसरे पक्ष के प्रभु यादव ने बताया कि मेरा बेटा पानी लेकर बेचने निकला था। इसी बीच आरोपी घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही वह  बलुअन बाजार के पास पहुंचा ही  था कि तभी आरोपियों ने हमला कर दिया। जिससे वह जख्मी हो गया। वही सूचना पाकर जब हमलोग पहुंचे तो हमारे लोगों के साथ भी मारपीट की गई। जिसमें हम तीन लोग जख्मी हो गए। 

वही थानाध्यक्ष ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। कुछ लोग जख्मी है जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। डायल 112 की टीम पहुंची थी। अभी तक  किसी ने आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्यवाई की जायेगी। पूर्व के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट के मामले में आठ लोग जख्मी हो गए। जिन्हें तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहां सभी जख्मी लोगों का इलाज डॉक्टर के देखरेख में चल रहा है। 

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News