बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इंडिया की जीत पर पटाखा फोड़ने के विवाद को लेकर जमकर हुई मारपीट, कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच मामले को कराया शांत

इंडिया की जीत पर पटाखा फोड़ने के विवाद को लेकर जमकर हुई मारपीट, कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच मामले को कराया शांत

MUZAFFARPUR : वर्ल्ड कप मैच में इंडिया की जीत के बाद मुजफ्फरपुर में खुशी में पटाखा फोड़ने के विवाद को लेकर शनिवार की शाम दो पक्ष आपस मे भीड़ गए। गाली गलौज से शुरू हुई विवाद जमकर मारपीट के साथ खत्म हुई। 

घटना मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के पुरानी गुदरी रोड की है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एएसपी टाउन अवधेस दीक्षित, डीएसपी पूर्वी सहरियार अख्तर, नगर थानेदार विजय कुमार सिंह, मिठनपुरा थानेदार राकेश कुमार, काजीमोहम्मदपुर थानेदार मनोज कुमार साह, ब्रह्मपुरा थानेदार मो.आलम दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनो पक्षों के लोगो को शांत कराया। वहीं एएसपी टाउन अवधेश दीक्षित ने स्थानीय लोगो से घटना के संबंध में जानकारी ली। 

पुलिस की पूछताछ में स्थानीय लोगो ने बताया कि आज इंडिया के वर्ल्ड कप में जीत के बाद मोहल्ले के एक युवक पटाखा फोड़कर आतिशबाजी कर रहा था। वहीं बगल के एक गृहस्वामी के द्वारा उस युवक को मना करने पर गाली गलौज और हल्की मारपीट की वारदात हो गई। स्थानीय लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत करा लिया गया। जिसके बाद पुरे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई। वही फिलहाल पुलिस मौके पर कैम्प कर रही है। स्थिति शांतिपूर्ण है। 

एएसपी टाउन अवधेस दीक्षित ने बताया कि शाम को एक सूचना मिली थी कि इंडिया और पाकिस्तान का मैच खत्म होने के बाद एक लड़का के द्वारा वर्ल्ड कप में इण्डिया की जीत के खुशी में पटाखा फोड़ा गया। उसी को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद हुआ है। जिसको कुछ असमाजिक तत्वों ने इस विवाद को कुछ और रूप देने की कोसिस की है। वैसा कुछ नही है। विवाद को शांत करा दिया गया है। 

एक लड़का का पटाखा से हल्का हाथ जल गया है। उसका इलाज अस्पताल में कराया गया है। बाकी पुलिस यहां कैम्प कर रही है। शांति समिति के सदस्य भी मौके पर है। जिस दोनो परिवारों के बीच विवाद हुआ है। उन दोनों परिवारों को मिला दिया गया है। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित किया जा रही है। इसके बाद आगे की कठोर कानूनी करवाई की जाएगी।

Suggested News