भागलपुर में सुतली बम मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची बम स्क्वायड की टीम

भागलपुर में सुतली बम मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची बम स

BHAGALPUR : एक तरफ जहां आम निर्वाचन 2024 का माहौल बना हुआ है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर शहर के चप्पे चप्पे पर पुलिस की  पैनी नजर है। फिर भी भागलपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। 

जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र के बौसी रोड में हुसैनाबाद  स्थित एक सुतली बम मिलने से अफरा तफरी का माहौल हो गया। मौके पर पहुंची बबरगंज पुलिस ने इसकी जांच की और मौके पर पहुंचे डीएसपी हेड क्वार्टर 2 राकेश कुमार ने जानकारी दी  की बम स्क्वायड टीम को बुलाया गया है। 

उन्होंने कहा की जांच  के लिए उस सुतली बम को डिफ्युज कर बम स्क्वायड टीम ने अपने पास ले लिया है। हालाँकि अभी साफ तौर पर मालूम नहीं चल पाया कि यह बम है या और कुछ। लेकिन बम मिलने की सूचना की बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट