बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दुल्हन के सिर पर कम थे बाल, बारात लेकर पहुंचा दूल्हा शादी तोड़ दरवाजे से लौटा वापस, खूब हुआ बवाल

दुल्हन के सिर पर कम थे बाल, बारात लेकर पहुंचा दूल्हा शादी तोड़ दरवाजे से लौटा वापस, खूब हुआ बवाल

DESK : आम तौर पर यह देखा जाता है कि लड़कियां अपने होनेवाले दूल्हे में जो चीज सबसे पहले देखती हैं कि वह दिखता कैसा है। सिर पर बाल हैं या नहीं। कई बार सिर्फ इसलिए लड़कियां शादी से इनकार कर देती हैं कि क्योंकि लड़के के सिर पर बाल नहीं हैं। लेकिन यहां हम यूपी के एक शादी के बारे में बता रहे हैं। जहां बिल्कुल उल्टा हुआ है। यहां बारात लेकर आए दूल्हे ने सिर्फ इस कारण से फेरे लेने से मना कर दिया, क्योंकि उसकी होनेवाली दुल्हन के सिर पर बाल कम थे। मामले में अब दूल्हे सहित नौ लोगों पर थाने में केश को लेकर केस दर्ज किया गया है।

मामला रामनगरी बीकापुर (अयोध्या) से जुड़ी है। जहां बीकापुर निवासी दुल्हन के पिता का आरोप है कि उनकी पुत्री का विवाह सुल्तानपुर जनपद के जमौली निवासी आनंद पुत्र जितेंद्र कनौजिया के साथ में तय हुआ था। जिसमें दूल्हे के पिता जितेंद्र, दूल्हे का भाई परमानंद, देवानंद, चाचा पवन, उनकी पत्नी तथा बिचौलिया माता प्रसाद उसकी पत्नी आरती एवं वीरेंद्र मास्टर व उनके अन्य साथी उनके दरवाजे पर बुधवार को बारात लेकर आए थे। 

दुल्हन के पिता ने बताया कि वर पक्ष को पहले से ही जानकारी थी कि उनके बेटी के सिर में बाल थोड़े कम थे। जिस बात को लेकर उन्होंने झूठ से साजिश रच कर अतिरिक्त दहेज की मांग की थी। जब उन्होंने दहेज देने में असमर्थता जताई तो उन्होंने घर के अंदर घुस कर उनकी पुत्री व अन्य औरतों के साथ हाथापाई और गाली गलौज की। खाने-पीने के सारे स्टाल तोड़ दिए। सारा सामान और भोजन फेंक कर बर्बाद कर दिया। पिता ने बताया कि शादी टूटने की वजह से उनकी पुत्री सदमे में चली गई है।

शादी में 10 लाख से ऊपर का किया था खर्चा

उनकी दोनों पुत्रियों की हालत बहुत खराब है। शादी में उन्होंने लगभग 10 लाख से ऊपर का खर्चा किया था। उनके जीवन की सारी कमाई व कर्ज लेकर उन्होंने किसी तरह पुत्री के शादी की व्यवस्था की थी। आरोपियों द्वारा धमकी भी दी गई कि पुलिस में शिकायत करोगे तो जान से मरवा देंगे।

Suggested News