बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गुरु दरबार में आज से श्रद्धालुओं का लगेगा जमघट , प्रकाश पर्व को लेकर पूरी हुई तैयारी, सुरक्षा के हैं चाक-चौबंद इंतजाम

गुरु दरबार में आज से श्रद्धालुओं का लगेगा जमघट , प्रकाश पर्व को लेकर पूरी हुई तैयारी, सुरक्षा के हैं चाक-चौबंद इंतजाम

PATNA: गुरु गोविंद सिंह के जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। 15 से 17 जनवरी तक पटना सिटी स्थित गुरुद्वारा में गुरु गोविंद सिंह के जन्मोत्सव पर 357 वां प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। इस दिनों तक प्रकाश पर्व की धूम रहेगी। वही 17 जनवरी को मुख्य पर्व मनाया जाएगा। 

वहीं इसी कड़ी में रविवार को पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी राजीव मिश्रा ने प्रकाश पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का निरीक्षण किया। प्रकाश पर्व को देखते हुए 73 जगह पर 100 से अधिक मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। श्रीहरि मंदिर जी साहिब गुरुद्वारा के नजदीक वाहनों के पार्किंग के लिए बाजार समिति, दीदारगंज, झाउगंज और कंगानघाट तक पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। 

साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैयारी की गई है। चौक थाना से मालसलामी थाना क्षेत्र तक 12 स्थान पर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। 12 स्थानों पर पैदल गश्ती के लिए पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई है।

प्रकाश पर्व को लेकर एक अस्थाई नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है। प्रकाश पर्व को लेकर गुरु दरबार में आज से देश-विदेश के श्रद्धालु जुटेंगे। वहीं 17 जनवरी को प्रकाश उत्सव मनाया जाएगा। अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए ऑटो चालकों को टोकन नंबर दिया गया है। बीते दिन ही प्रकाश पर्व को लेकर व्यवसायी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।



Suggested News