बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बंद होगी अनिल अंबानी की दिवालिया हो चुकी यह कंपनी, RBI ने इस उद्योग घराने को दी अधिग्रहण करने की स्वीकृति

बंद होगी अनिल अंबानी की दिवालिया हो चुकी यह कंपनी, RBI ने इस उद्योग घराने को दी अधिग्रहण करने की स्वीकृति

DESK : भारी कर्ज में डूबी अनिल अंबानी की कंपनी रिलांयस कैपिटल के अधिग्रहण का रास्ता साफ हो गया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने कंपनी के अधिग्रहण को लेकर अपनी मंजूरी दे दी है। : अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल ने शेयर बाजार को बताया कि प्रशासक को भारतीय रिजर्व बैंक से 17 नवंबर, 2023 के पत्र के माध्यम से "अनापत्ति" प्राप्त हुई है। 

इसके साथ ही अब रिलायंस कैपिटल पर हिंदुजा समूह की कंपनी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (आईआईएचएल) के लिए रिलायंस कैपिटल के अधिग्रहण का रास्ता साफ हो गया है। इस बीच, आरबीआई की एनओसी मिलने के बाद रिलांयस कैपिटल की ट्रेडिंग एक बार फिर प्रतिबंधित हो गई है। बीएसई इंडेक्स पर Trading Restricted का मैसेज दिख रहा है। 

9,650 करोड़ की बोली

 बता दें कि अप्रैल में संपन्न नीलामी के दूसरे दौर में कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल का अधिग्रहण करने के लिए हिंदुजा समूह की आईआईएचएल 9,650 करोड़ रुपये की पेशकश के साथ सबसे ऊंची बोली लगाने वाली कंपनी के रूप में उभरी थी।

रिजर्व बैंक ने पहले ही भंग कर दिया था कंपनी का बोर्ड

भारतीय रिजर्व बैंक ने 29 नवंबर, 2021 को भुगतान चूक और गंभीर शासन संबंधी मुद्दों को देखते हुए रिलायंस कैपिटल के बोर्ड को भंग कर दिया था। रिजर्व बैंक ने फर्म की कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (CIRP) के संबंध में नागेश्वर राव वाई को प्रशासक नियुक्त किया। पिछले साल फरवरी में, आरबीआई द्वारा नियुक्त प्रशासक ने रिलायंस कैपिटल की बिक्री के लिए रुचि पत्र आमंत्रित किए थे।

बता दें कि रिलायंस कैपिटल तीसरी बड़ी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) है जिसके खिलाफ केंद्रीय बैंक ने दिवाला और दिवालियापन संहिता (आईबीसी) के तहत दिवालियपन की कार्यवाही शुरू की थी। इसके अलावा दो अन्य श्रेई ग्रुप एनबीएफसी और दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन (डीएचएफएल) थे।


Suggested News