बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखण्ड का यह पूर्व मुख्यमंत्री बना भारतीय तीरंदाजी महासंघ का नया अध्यक्ष, पढ़िए पूरी खबर

झारखण्ड का यह पूर्व मुख्यमंत्री बना भारतीय तीरंदाजी महासंघ का नया अध्यक्ष, पढ़िए पूरी खबर

RANCHI : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को शनिवार को भारतीय तीरंदाजी महासंघ के नए अध्यक्ष चुने गए. मुंडा ने विपक्षी बीवीपी राव को 34-18 वोटों के अंतर से हराया है. 

अर्जुन मुंडा का कार्यकाल चार वर्षों का होगा. वहीं हरियाणा के कैप्टन अभिमन्यु शर्मा ने उपाध्याक्ष का पद हासिल किया है, 

जबकि उत्तराखंड के राजेंद्र सिंह तोमर कोषाध्यक्ष के पद पर चुने गए हैं. प्रमोद चंद्रूकर को महासचिव चुना गया है जिन्होंने चंडीगढ़ के महा सिंह को 31-21 से हराया. 

उनके अलावा छह और संयुक्त सचिव चुने गए हैं जिनमें केबी गुरंग, राम निवास हुड्डा, एस हुसैनी, सुमांता चंद्र मोहंती, कोंजुम रिबा और जोरिया पाउल उम्माचेरिल के नाम शामिल हैं. 

रांची से कुंदन की रिपोर्ट 



Suggested News