बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पिस्टल की नोक पर तीन अपराधियों ने किया नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

 पिस्टल की नोक पर तीन अपराधियों ने किया नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

BHAGALPUR: भागलपुर में एक नाबालिक  से पिस्टल की नोक पर तीन अपराधियों ने दुष्कर्म मामले को अंजाम दिया । घटना सबौर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पर तीन युवक ने मिलकर एक लड़की को जबरदस्ती अपने हवस का शिकार बनाया। विरोध करने पर नाबालिक युवती के साथ  अपराधी तत्व के युवक ने मारपीट भी की। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने घर वालों को दिया। लेकिन शर्म के कारण परिवार वालों को इसकी सूचना नहीं दी। वहीं घटना के एक सप्ताह बाद जब परिजनों को सूचना मिली तो आरोपियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

बता दें कि, घटना के बाद पुलिस ने फौरन संज्ञान लिया और पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई। मारपीट में घायल पीड़िता को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

पीड़ित परिजनों की ओर से दिए गए आवेदन में तीन लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इधर आवेदन में पीड़ित परिजनों ने लूटपाट करने की भी बातें कहीं है। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है। 

 पीड़िता ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व तीन लोगों ने मिलकर उनके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया था। लेकिन शर्म के मारे परिजनों को नही बताया था। बृहस्पतिवार के शाम जब घर से बाहर जानवर को भगाने के लिए निकली थी। तब उनके साथ आरोपी ने पीड़िता को अपने साथ सोने के लिए दबाव बनाया। पीड़िता ने सोने से मना कर दिया तो आरोपी ने  परिवार वालों को जान मारने की धमकी दी। जिसके बाद मामला संज्ञान में आया। और पुलिस तत्परता से कार्रवाई में जुट गई है।

Suggested News