बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आज होगा आगाज, सीएम नीतीश करेंगे उद्घाटन

तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आज होगा आगाज, सीएम नीतीश करेंगे उद्घाटन

NALAND : राजगीर में होने वाले तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आज से आगाज होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज इस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर पर्यटन मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार स्थानीय विधायक रवि ज्योति मौजूद रहेंगे।

अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर के अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होनेवाले इस तीन दिवसीय महोत्सव की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। इस महोत्सव के दौरान संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जायेगा। जिसमें प्रसिद्ध गजल गायक पंकज उदास समेत कई नामचीन कलाकार 3 दिनों तक अपनी गायिकी का जलवा बिखेरेगें। 

महोत्सव में इस बार ग्राम श्री मेला में 148 स्टॉल लगाया जा रहा है। जिसमें एक ब्लॉक में 30 स्टॉल विभागीय होगा। इसके अलावा जिला उद्योग केंद्र एवं बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम का स्टॉल लगाया गया है। 

महोत्सव को लेकर पंजाब हरियाणा राजस्थान, गुजरात, झारखंड उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, बिहार के विभिन्न जिलों के नाम चीजों की स्टॉल लगाई गई है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News