बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तीन दिवसीय सूर्य महोत्सव शुरू, ससुराल गेंदा फूल... से अपूर्वा प्रियदर्शी ने जमाया रंग

तीन दिवसीय सूर्य महोत्सव शुरू, ससुराल गेंदा फूल... से अपूर्वा प्रियदर्शी ने जमाया रंग

AURANGABAD  : औरंगाबाद में आज तीन दिवसीय देव सूर्य महोत्सव की हुई आगाज, गायिका अपूर्वा प्रियदर्शी और प्रख्यात सिंगर कुणाल गांजावाला बिखेरेंगे अपना जलवा, बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री प्रेम कुमार ने महोत्सव का किया उदघाटन।

औरंगाबाद।  तीन दिवसीय सूर्य महोत्सव का आज  से आगाज हो गया है। भगवान सूर्य के जन्मोत्सव को लेकर ऐतिहासिक देव का सूर्य मंदिर दुल्हन की तरह सज धज कर तैयार है. तीन दिनों तक पूरा देव जगमग ता रहेगा . बंगाल के कारीगरों द्वारा भव्य तरीके से  मंदिर तथा आस पास के जगहों को सजाया गया है।

  उद्घाटन  के उपरांत बिहार सरकार के पर्यटक मंत्री प्रेम कुमार ने देव के विकास के लिए एक बड़ी सौगात दिया है उन्होंने तत्काल नौ करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा किया है. 

 वहीं रात्री में  संगीत कार्यक्रम सास गारी देवे देवरजी समझा लेवे, ससुराल गेंदा फूल. सैंया छेड़ देवे, ननद चुटकी लेवे, ससुराल गेंदा फूल".. गीत गाकर मशहूर  हुई गायिका अपूर्वा प्रियदर्शी की प्रस्तुति होगी. 

साथ ही "दिल कह रहा है तुझसे युू रिश्ता जोड़ लूँ तेरी धड़कनों को छू लूँ तेरा जिस्म ओढ़ लूँ तेरी धड़कनों को छू लूँ तेरा जिस्म ओढ़ लूँ " से चर्चे में आए प्रख्यात सिंगर कुणाल गांजावाला की प्रस्तुति होगी. जिसको लेकर जिला प्रशासन सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. महोत्सव के दौरान सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया गया है।

रिपोर्ट - दिनानाथ मौआर

Suggested News