भागलपुर में मुंडन करा लौट रहे तीन लोगों की सड़क हादसे में हुई मौत, आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से हुए जख्मी

BHAGALPUR: भागलपुर में सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन सड़क हादसे में लोगों की मौत की संख्या बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला भागलपुर का है। जहां सोमवार को भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि एक परिवार के कुछ लोग मुंडन कराने जा रहे थे। इसी दौरान सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। वहीं इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है।
दरअसल, यह मामला भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र का है। जहां पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो में जोड़दार टक्कर मार दी। घटना में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गयी वहीं आधे दर्जन लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी अनुसार अररिया से भागलपुर सभी मुंडन संस्कार के लिए आये हुए थे। वहीं वापस अररिया लौटने के क्रम में रंगरा चौंक के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान अररिया के देवेंद्र यादव, उसकी माँ संध्या देवी, सास चंदा देवी के रूप में हुई है। देवेंद्र के बेटे मुकेश का मुंडन संस्कार कर सभी वापस लौट रहे थे। घायलों को पीएचसी में इलाज कराया गया। वहीं दो की स्थिती गम्भीर देखते हुए उसे जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया गया।
वहीं मृतकों की शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेद दिया है। मृतक के भाई ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि, वह सभी मुंडन कराने गंगा नदी के किनारे गए थे। जहां से लौटते समय उनका ऑटो हादसे का शिकार हो गया।