बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पारिवारिक कलह से तंग आकर विवाहिता ने किया जहर का सेवन : इलाज के दौरान महिला की हुई मौत

पारिवारिक कलह से तंग आकर विवाहिता ने किया जहर का सेवन : इलाज के दौरान महिला की हुई मौत

BANKA : अमरपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक विवाहिता ने जहर खा लिया। गंभीर स्थिति में परिजन महिला तेतरी देवी को उपचार के लिए अमरपुर अस्पताल लेकर आये जहां डाक्टरों ने महिला का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया। मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। मौत की सुचना मिलते ही महिला के परिजनों में कोहराम मच गया। 

मौके पर मृतक महिला के भाई ललन कुमार ने बताया कि मंगलवार के दिन सुचना मिली की बहन ने जहर खा लिया है। सूचना मिलते ही मैं अपने गांव भदरिया से बहन का ससुराल रघुनाथपुर गांव आया और बहन को उपचार के लिए अमरपुर स्थित रेफरल अस्पताल लेकर आया। ग्रामीणों ने बताया कि बहन का अपने पति सुरेन्द्र साह से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी थी जिस गुस्से में आकर बहन ने जहर खा लिया। 

तीन बच्चों के सिर से उठ गया मां का साया : गांव में पसरा मातम 

अमरपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में जहर खाने से हुई एक महिला की मौत से जहां एक तरफ पुरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया तो वहीं दूसरी तरफ तीन बच्चो के सिर से मां का साया उठ गया। घटना से पुरा ग्रामीण हतप्रभ दिख रहे हैं। मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि मृतक महिला काफी मृदुल स्वभाव की थी। उनके पति मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता आ रहा है। महिला को दो पुत्र एवं एक पुत्री है। जिसमें बड़ी पुत्री राधिका कुमारी (5) वर्ष,गोलु कुमार (3) वर्ष एवं दिवाकर कुमार (2) वर्ष है। 

मृतक महिला का मायके अमरपुर थाना क्षेत्र के भदरिया गांव में है। पता नहीं महिला ने क्यों जहर खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया। परिजन मायागंज अस्पताल से महिला का शव लेकर रघुनाथपुर पहुंची। घटना के बाद महिला के तीनों बच्चों का रो -रोकर बुरा हाल देखा गया। बच्चों का रूदन देखकर मौजुद ग्रामीणों की भी आंखें नम देखी गयी। 

Suggested News