बेतिया को जलजमाव मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने कसी कमर, महापौर ने किया निरिक्षण

बेतिया को जलजमाव मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने कसी कमर, महापौर ने किया निरिक्षण

बेतिया. पश्चिम चम्पारण के बेतिया नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने वार्डो का भ्रमण कर कहा आगामी बरसात में कहीं भी जलजमाव की स्थिति नहीं बनने दी जायेगी। इसके लिए बरसात शुरू होने से पहले ही अभियान चला नगर निगम क्षेत्र के नालों को उड़ाही-सफाई की जायेगी। वे शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र के वार्ड पांच स्थित पक्की फुलवारी मुहल्ले से नाला उड़ाही की शुरुआत कराते हुए नगर निगम के अभियान की जानकारी दे रहीं थीं।

उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र के जाम नालों की उड़ाही या सफाई की व्यवस्था मैनुअल सफाई मजदूरों कराने  के लिए जरूरी तैयारी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जल्द ही कच्चे नाले को पक्का करने का आश्वासन उन्होंने जल जमाव से परेशान मुहल्ले वासियों को दिया है। 

महापौर सिकारिया ने बताया कि जल्दी ही सशक्त स्थाई समिति और नगर निगम बोर्ड की बैठक आयोजित करके जाम नालों की उड़ाही सफाई के साथ पुल पुलिया और नाला निर्माण कराके सभी नव अधिसूचित नगर निगम क्षेत्र को जल जमावमुक्त रखने की कार्रवाई पर विस्तार से विचार विमर्श किया जाएगा।


Find Us on Facebook

Trending News