बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

TOKYO PARALYMPICS: खिलाड़ियों ने हाई जंप में एकसाथ जीते रजत और कांस्य, पदक तालिका में भारत का आंकड़ा दहाई में पहुंचा

TOKYO PARALYMPICS: खिलाड़ियों ने हाई जंप में एकसाथ जीते रजत और कांस्य, पदक तालिका में भारत का आंकड़ा दहाई में पहुंचा

N4N DESK: कोई माने या ना माने, मगर इस साल ओलंपिक और पैरालंपिक में हमारे खिलाड़ियों का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा है। जहां तक ओलंपिक की बात है, तो वह खत्म हो गया और हमें हमारे सितारे मिल गए। जबकि पैरालंपिक 24 अगस्त से जारी है, औऱ इसमें हमारे दल का अबतक का सबसे बेहतरीन खेल सामने आ रहा है।

बात करेंगे मंगलवार की, तो आज भी हमारे खिलाड़ियों ने कई पदक अपने नाम किए हैं। अब हाई जंप में भारत को एकसाथ रजत और कांस्य दोनों पदक अपने नाम किए हैं। यह कमाल मरियप्पन थंगावेलू और शरद कुमार ने किया है। दोनों ने मेंस हाई जंप की T63 कैटेगरी में पदक हासिल किए हैं।

पुरुषों की ऊंची कूद टी63 स्पर्धा में मरियप्पन ने 1.86 मीटर, जबकि शरद ने 1.83 मीटर की कूद लगाई। अमेरिका के सैम क्रू गोल्ड मेडल (1.88) जीतने में कामयाब रहे।टोक्यो खेलों की ऊंची कूद में भारत के अब तीन पदक हो गए। इससे पहले भारत के निषाद कुमार ने रविवार को पुरुषों की ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में एशियाई रिकॉर्ड के साथ रजत पदक जीता था। इसके साथ ही मरियप्पन थंगावेलु ने पैरालंपिक खेलों में लगातार दूसरा पदक जीतने का कारनामा किया है। उन्होंने इससे पहले रियो 2016 में भी गोल्ड पर कब्जा किया था। भाला फेंक पैरा एथलीट देवेंद्र झाझरिया के नाम पैरालंपिक में दो स्वर्ण (2004, 2016) पदक दर्ज हैं।

टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में आज सातवां दिन है। भारत ने अब तक 2 गोल्ड सहित कुल 10 मेडल जीत लिए हैं। बीते दिन भारत ने 2 गोल्ड सहित 5 मेडल अपने नाम किए थे और आज के दिन की शुरुआत भी शानदार देखने को मिली।यह पैरालंपिक के इतिहास में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। रियो पैरालंपिक (2016) में भारत ने 2 स्वर्ण सहित 4 पदक जीते थे। इसी जीत के साथ ही बधाइयों का तांता भी लग गया है। अब यह दोनों भी मशहूर सितारों की फेरहिस्त में शामिल हो गए हैं।



Suggested News