बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चुनावी आचार संहिता के बीच बिहार के चार आईएएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

चुनावी आचार संहिता के बीच बिहार के चार आईएएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

PATNA : बिहार में चुनावी आचार संहिता के बीच सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा चार आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। इस संबंध में आज विभाग द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार-निदेशक, चकबंदी, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना) में सचिव के पद पर कार्यरत 2006 बैच के आईएएस दयानिधान पांडेय को लघु जल संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया है। 

वहीं लघु जल संसाधन विभाग की सचिव 2008 बैच की आईएएस डा. आशिमा जैन को नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। पहले स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह के पास नगर विकास एवं आवास विभाग का अतिरिक्त प्रभार था।

इसी तरह 2008 बैच के आईएएस गिरिवर दयाल सिंह के पास गन्ना उद्योग के ईखायुक्त की जिम्मेदारी थी। अब उन्हें राजस्व पर्षद का सचिव बनाया गया है। वहीं राजस्व पर्षद के सचिव 2012 के आईएएस अनिल कुमार झा को गन्ना उद्योग विभाग का ईखायुक्त नियुक्त किया गया है। 


Suggested News