पटना. बिहार में दो डीएसपी का ट्रांसफर किया गया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। विशेष सुरक्षा दल के डीएसपी संतोष कुमार राय को सासाराम का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं सासाराम के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार राउत को वहां से हटा दिया गया है। उन्हें बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-17 बोधगया में डीएसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है।