बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में एक लड़की पर दो लड़कों ने किया दावा,फिर शरीर पर निशान से तय हुआ की यह .......

पटना में एक लड़की पर दो लड़कों ने किया दावा,फिर शरीर पर निशान से तय हुआ की यह .......

 PATNA : पटना जिले के मसौढ़ी थाना में एक अजीबोगरीब स्थिति तब उत्पन्न हो गई जब एक ही लड़की पर दो लड़कों ने दावा ठोक दिया कि यह मेरी पत्नी है। दावा तो दावा दोनों लड़के मेरी पत्नी मेरी पत्नी कह कर बवाल भी करने लगे।

एक बीस वर्षीय लड़की पर दो लड़कों ने ठोका दावा

पटना से सटे मसौड़ी अनुमंडल के तारे गाना डीह में उस समय बवाल मच गया जब एक 20 वर्षीय लड़की पर दो लड़कों ने दावा ठोक दिया यह मेरी पत्नी है। बवाल की जानकारी मिलते ही पुलिस तारेगना डीह पहुंची। और दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंच गई उसके बाद दोनों पक्ष से सबूत की मांग की गई।

फिर क्या था दोनों पक्षों के द्वारा युवती का जो फोटो दिया गया उससे पुलिस के भी होश उड़ गए। 

गौरतलब है बता दें की  दोनों फोटो में युवती एक ही मालूम पड़ रही थी ।अब पुलिस करे भी तो क्या करे?वह तय नहीं कर पा रही थी कि यह पत्नी है किसकी। फिर बाद में तय हुआ की दोनों से पूछा जाए की कि अगर यह आपकी पत्नी है तो शरीर के अंगों पर कुछ चिन्ह बताएं। फिर एक ने शरीर के अंदरूनी अंगों पर चिन्ह को बताया तो पुलिस ने तय कर लिया किया यह युवती इसी की पत्नी है।  लिखित आवेदन लेने के बाद युवती को एक लड़के को सौंप दिया गया।

शरीर के अंगों पर चिन्ह देखकर तय हुआ कि यह सौरव की पत्नी है

बता दें की छत्तीसगढ़ के बलरामपुर थाना के रामानिसगंज निवासी सौरभ गुप्ता कुछ ही दिन पहले महाराष्ट्र की एक युवती महिमा कुमारी से प्रेम विवाह कर मसौढ़ी अपने ननिहाल आया था। वह वहीं रह रहा था। 

वहीं दूसरी तरफ जहानाबाद के भरत हुआ निवासी प्रिंस कुमार चेन्नई की पूजा कुमारी से प्रेम विवाह कर बीते एक पखवाड़े पहले जहानाबाद आया था। इसी बीच जहानाबाद से 6 दिन पूर्व बिना बताए पूजा भाग निकली। इधर प्रिंस अपनी भागी हुई पत्नी के तलाश में लगा हुआ था। तभी कुछ लोगों ने बताया कि जहानाबाद से भागी लड़की तारेगना डीह में रह रही है। आनन-फानन में  प्रिंस के रिश्तेदार तारेगना पहुंचकर हंगामा करने लगे। 

सबसे मजेदार बात यह की दोनों लड़कियों की तस्वीर बिल्कुल एक जैसी थी। जिसे देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए थे। सौरभ की पत्नी का नाम महिमा था वही प्रिंस की पत्नी का नाम पूजा। अंत में यह तय किया गया कि दोनों से लड़की के शरीर के अंगों पर चिन्ह के बारे में पूछा जाए। 

जब प्रिंस ने पूछा गया तो उसने कहा कि पूजा के हाथ में गोदना है और बायां पैर जला हुआ है। लड़की के निरीक्षण के बाद जब पुलिस ने लड़की का निरीक्षण किया तो हाथ में गोदना था नहीं।  इसके बाद तत्काल लड़की को पुलिस ने महिमा घोषित कर दिया। फिर प्रिंस के परिजन लौट गए। एक लड़की को लेकर दो लड़कों के द्वारा पत्नी का दावा ठोक देने की बात शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है

Suggested News