बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खेलने के क्रम में गंडक नदी में डूबे दो भाई-बहन, मौके पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

खेलने के क्रम में गंडक नदी में डूबे दो भाई-बहन, मौके पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BETTIAH: बेतिया में दो बच्चों की मौत नदी में डूबने से हो गया है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक ममेरा-फुफेरा भाई-बहन बताए जा रहे है।  

दरअसल, यह घटना नौतन थाना क्षेत्र के कोतराहा बैरिया गांव का है। जानकारी अनुसार मृतक गंडक नदी के किनारे खेल रहे थे। नदी के किनारे ही मृतकों का घर है। वहीं घर के सभी परिवार खेती के लिए दियारा गए थे।

बता दें कि, खेलते खेलते दोनों 6 वर्षिय रेशमा और 5 वर्षीय गुलट कुमार गंडक नदी में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने बच्चों की खोजबीन शुरू कर दी। वहीं घटनास्थल से दूर श्रीनगर में मछुआरों ने दोनों बच्चों के शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH भेज दिया है। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल है। एक साथ घर के दो चिराग बुझाने के बाद गांव में चीत्कार मचा है।

Suggested News