बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी में बारात के विवाद में सगे दो भाइयों की चाक़ू मारकर हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

मोतिहारी में बारात के विवाद में सगे दो भाइयों की चाक़ू मारकर हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

MOTIHARI : मोतिहारी में दो भाइयों की पीट पीट कर व चाकू गोदकर हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। गांव में आये बारात में हुए विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है। दो सगे भाइयों की हत्या से गांव में तनाव का माहौल है। कई थाना की पुलिस गांव में कैम्प कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही केसरिया पुलिस पहुचकर शव को बरामद कर कार्रवाई में जुट गई है। वही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना केसरिया थाना क्षेत्र के बथना गांव की बतायी जा रही है।

बताया जा रहा है की केसरिया थाना क्षेत्र के बथना गांव में बारात दरवाजे लगने के विवाद में दो सगे भाइयों की निर्मम हत्या कर दिया गया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। वही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान केसरिया थाना क्षेत्र के बथना गांव के नितेश ठाकुर व प्रिंस कुमार के रूप में की गई। दोनों मृतक सगा भाई बताए जा रहे है। पुलिस ने दोनों शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया। वही घटना के बाद आक्रोश को लेकर कई थाना के पुलिस गांव में कैम्प कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार गांव के ही एक व्यक्ति की लड़की की शादी में बारात दरवाजे लगने के समय कुछ विवाद हुआ था। जिसको लेकर लड़की पक्ष ने बारात बिदाई के बाद घटना को अंजाम दिया।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि केसरिया थाना क्षेत्र के बथना गांव में बिंदेश्वरी सहनी के पुत्री की बारात विगत 11 मई को आयी थी। बारात दरवाजे लगने के समय गांव के ही युवक नितेश से कुछ विवाद हुआ।रात में शादी शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न  हो गया। लड़की की विदाई होने के बाद लड़की पक्ष के लोग रात्रि में हुए विवाद वाले युवक को खोजकर बसवारी में ले जाकर पीटने लगे। युवक नितेश ठाकुर की इतनी निर्मम पिटायी की गयी कि घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वही सूचना पर भाई को बचाने गए प्रिंस पर चाकू से हमला किया गया। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत गुरुवार सुबह ही गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घटना में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों भाइयों के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया। दोनों सगे भाइयों का  शव गांव पहुचते ही घर मे कोहराम मच गया। वही गांव में सन्नाटा छाया हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार एक भाई की शादी इसी माह होने वाली थी। घटना को लेकर गांव में आक्रोश है। जिसको लेकर केसरिया थाना पुलिस सहित कई थाना पुलिस कैम्प कर रही है।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News