बेतिया में अचानक घर में लगी आग से दो मवेशी झुलसे, लाखों की सम्पत्ति जलकर हुई राख

बेतिया में अचानक घर में लगी आग से दो मवेशी झुलसे, लाखों की सम्पत्ति जलकर हुई राख

BETTIAH : बेतिया के नरकटियागंज प्रखंड अंतर्गत राजपुर तुमकड़िया पंचायत के मठिया गाँव में अचानक आग लग गयी। जिससे लाखों की सम्पत्ति का नुकसान पहुंचा है। मिली जानकारी के मुताबिक ब्यास पंडित ( कुम्हार) के फुसनुमा घर में शनिवार की देर रात अचानक आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी। इस घटना में दो मवेशी भी बुरी तरह से झुलस गए है। 

हालाँकि आग कैसे लगी इसके कारणों का पता नही चल पाया हैं। आग के लपटों को देख आसपास के लोगो मे अफ़रा तफरी मच गई। स्थानीय लोगो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर आज सुबह काबू पाया गया। पीड़ित ब्यास पंडित  (कुम्हार) ने बताया कि सभी लोग घर मे सोए हुए। तभी करीब 12 बजे अचानक आग लग गयी। 

कहा की हमलोगों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की। लेकिन नाकाम रहे। बाद में ग्रामीण मौके पर जुटे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालाँकि तबतक काफी देर हो चुकी थी। इस दौरान लाखों की सम्पत्ति जलकर राख हो गयी है।

बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट  

Find Us on Facebook

Trending News