भारत-नेपाल बॉर्डर पर पकड़े गए दो चीनी नागरिक, फर्जी दस्तावेज के सहारे देश में प्रवेश करने की कर रहे थे कोशिश

SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी जिले के भारत नेपाल सीमा स्थित भिट्ठा ओपी बॉर्डर से एसएसबी जवानों ने दो चीनी युवकों को गिरफ्तार किया है। एसएसबी जवानों ने दोनों को भारतीय सीमा से नेपाली सीमा में प्रवेश करने के दौरान जलेश्वर चेक पोस्ट से गिरफ्तार किया।
बताया जाता है कि दोनों चीनी नागरिक 22 मई को थाईलैंड से काठमांडू आया था, जहां से 24 मई 2022 को भारतीय सीमा में प्रवेश किया। जहां से भाड़े की गाड़ी कर उत्तर प्रदेश के नोएडा चला गया। जहां अपने मित्रों के पास ठहरा हुआ था। वही 10 जून को दोनों नेपाल जाने के लिए निकले और रिक्शा पर बैठकर सीमा पार करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान सीमा पर तैनात एसएसबी 51वी बटालियन द्वारा संदेह के आधार पर दोनों को रोका गया। दोनों के पास भारत में निवास करने का कोई अधिकृत दस्तावेज प्राप्त न होने पर जवानों को संदेह हुआ।
जवानों द्वारा इसकी सूचना अपने कमांडेंट को दी गई और तत्काल दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया। तलाशी के दौरान चीनी नागरिकों के पास से मोबाईल फोन समेत कई समानमिले है। एसएसबी का मानना है कि पकड़े गए दोनों चीनी नागरिक वित्तीय जालसाजी में संलिप्त है।
हालांकि पूछताछ के बाद दोनों चीनी नागरिक को स्थानीय भिट्ठा ओपी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस दोनों चीनी नागरिकों को एसपी के समक्ष लाया गया है। जहां से न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।