बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में गड्ढे में डूबने से दो मासूम भाई की मौत, घर में मचा कोहराम

नालंदा में गड्ढे में डूबने से दो मासूम भाई की मौत, घर में मचा कोहराम

नालंदा. राजगीर थाना क्षेत्र के चकपर गांव में खेलने के दौरान पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की पहचान साइडपर गांव निवासी रघुनंदन राजवंशी के पुत्र जीतू कुमार और बिट्टू कुमार के रूप में की गयी है। वहीं मौत से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

घटना के बारे में बताया जाता है कि रेलवे द्वारा भवन निर्माण के लिए गड्ढा खोदा गया था। दोनों भाई वहीं खेल रहे थे। इसी बीच अचानक बिट्टू पानी में गिर गया भाई को पानी में गिरा देख जीतू उसे बचाने गया और दोनों गहरे पानी में चला गया।

आनन-फानन में आस पास के लोग दौड़ कर दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषत कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे जहां चीख पुकार मच गयी। राजगीर थानाध्यक्ष दीपक कुमार अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं।


Suggested News