बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार BJP के दो नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, निखिल आनंद बने OBC मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री

बिहार BJP के दो नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, निखिल आनंद बने OBC मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री

PATNA: बिहार बीजेपी के दो नेताओं को भारतीय जनता पार्टी अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा का राष्ट्रीय पदाधिकारी बनाया गया है. मुजफ्फरपुर से सांसद अजय निषाद को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर निखिल आनंद को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है. बीजेपी अन्य पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है।

बीजेपी के प्रवक्ता हैं निखिल

बता दें, डॉ. निखिल आनंद भाजपा के प्रदेश के प्रवक्ता हैं। वे इस बार मनेर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार भी थे। हालांकि चुनाव में उनकी हार हो गई थी। अब पार्टी नेतृत्व ने उनको बड़ी जिम्मेदारी दी है और अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया है। निखिल आनंद को बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर बिहार भाजपा के नेताओं ने बधाई दी है। 

Suggested News