बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

औरंगाबाद में दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

औरंगाबाद. जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। बताया जाता है कि दाउदनगर बारुण पथ पर अज्ञात बाहन की चपेट में आने से एक पचीस वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान ठाकुर बिगहा निवासी पंकज कुमार की पत्नी सबिता देवी के रूप में की गयी है। घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने बारुण दाउदनगर पथ को जाम कर मुआवजे की मांग की। 

वहीं गोह थाना क्षेत्र के लोहड़ी मोड़ के पास हाइवा की चपेट में आने से ईंट भट्ठा पर काम करने वाले मजदूर की मौत हो गई। बताया जाता है कि मजदूर घटना स्थल के समीप ही बाबा ईंट भट्ठा पर काम करता था और शौच से लौटने के दौरान यह घटना घटी। घटना की सूचना लगते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने दाउदनगर गया पथ को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग की।

दोनों जगहों पर अधिकारी की पहल के बाद यतायात को बहाल कर दिया गया है। वही दाउदनगर पुलिस एवं गोह पुलिस ने शव को अंतिम परीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया है।


Suggested News