भागलपुर में पुलिस को चकमा देकर दो कैदी हुए फरार, एक को पुलिस ने दबोचा, दूसरे की तलाश जारी

BHAGALPUR : जिले में एक तरफ जहाँ अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीँ आज दो कैदी पुलिस की हिरासत से फरार हो गए। कैदी के भागने से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। दो बंदियों के भागने से पुलिस कर्मियों के होश उड़ गये। जिसके बाद पुलिस ने कैदियों का पीछा कर एक को धर दबोचा। जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया है। 


मामला भागलपुर जिले के आदमपुर इलाके के महात्मा गांधी रोड का है। जहां नाथनगर थाना पुलिस ने मंगलवार के दिन बकरी चोरी के आरोप में दो चोरों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद बुधवार को कोर्ट में पेशी के लिए दोनों कैदियों को ऑटो से ले जाया जा रहा था। तभी किसी तरह से दोनों ने हाथ में लगे हथकड़ी को खोल लिया और भागने लगे। 

Nsmch
NIHER

कैदियों को भागते देख पुलिस उनके पीछे दौड़ी। जिसके बाद पुलिस ने एक कैदी को पकड़ लिया। जबकि दूसरा पुलिस के हाथ नहीं लगा। वह भागने में सफल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नाथनगर थानाध्यक्ष महताब खान ने पूछताछ शुरू की।

जिसके बाद फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की गयी। पुलिस की गिऱफ्त से भागे कैदी की पहचान कारू के रूप के हुई है। जिसे पुलिस ने चोरी के आरोप में मंगलवार को नाथनगर थाना क्षेत्र के कसावा से गिरफ्तार किया था।

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट