बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में जलकर दो सहोदर भाईयों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बांका में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में जलकर दो सहोदर भाईयों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BANKA : जिले के टाउन थाना क्षेत्र के मदौडा गांव में मंगलवार तड़के सुबह करीब 3 बजे शॉर्ट सर्किट से लगी आग में सगे दो मासूम भाइयों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बांका अंचलाधिकारी अमित कुमार रंजन और टाउन थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर झुलसे बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टर के द्वारा मासूमों के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को दाह संस्कार के लिए सौंप दिया गया। 

घटना के बारे में मृतक 9 वर्षीय कृष्णा कुमार और 3 वर्षीय अंगद कुमार के माता पिता सुमंत्री देवी और बसंत पंडित ने बताया वे लोग अपने खेत का पटवन कर रहे थे। खेत में बने पंप हाउस में टोटो चार्जिंग में लगा रखा था। उसी दौरान पंप हाउस में एकाएक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। जिसकी जानकारी उन्हें खेत में तब मिली जब पंप हाउस से उन्होंने आग का गुबार निकलते देखा। पंप हाउस में ही उनके  दोनो बेटे जिद करके सो गए थे। दंपति के दौड़ कर पम्प हाउस तक पहुंचते पहुंचते आग की लपटों में झुलस कर दोनों बेटों की मौत हो गई। 

ग्रामीणों के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार पंप हाउस में टोटो चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट  होने से टोटो का बैटरी ब्लास्ट हो गया। जिससे आग की लपटे फैल गयी और दोनो मासूम बच्चे को अपने लपटे में ले लिया। आग की लपटे इतनी ज्यादा थी कि कोई बचाने भी नही जा सका। बताया जाता है कि दोनों बच्चे का शरीर आधा से ज्यादा अंदर में ही  जल चुका था।

घटना के बाद गांव के आसपास के लोगों में मातम छा गया। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। बच्चों के पिता बसंत पंडित ने बताया कि अब उनके जीने का सहारा उनकी एकमात्र 4 वर्षीय बेटी नेहा कुमारी रह गई है। स्थानीय जमुआ पंचायत के मुखिया केडी सिंह ने बताया कि बसंत काफी गरीबी में टोटो चलाकर और खेती किसानी कर अपने परिवार का जीवन गुजारा करते हैं।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News