भीषण कार दुर्घटना में दो महिला की हुई मौत, 7 गंभीर, रजरप्पा से पूजा कर वापस लौटने के दौरान हुआ हादसा

NAWADA : नवादा से एक बड़ी खबर आ रही है जहां भीषण कार दुर्घटना होने से दो महिला की मौत हो गई है वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें सभी घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, सभी लोग झारखंड से नालंदा जिले के नूरसराय लौट रहे थे। पटना-रांची रोड एनएच-20 रजौली थाना क्षेत्र के करीगांव मोड़ के समीप कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 9 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल रजौली लाया गया, जहां डॉक्टर ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।
मृतक महिला की पहचान नालंदा जिला के नूरसराय निवासी खुशबू कुमारी और प्रतिमा कुमारी के रूप में की गई है। वही इस दुर्घटना में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर डीएसपी पंकज कुमार पहुंचकर सभी घायलों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।