बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दूसरे गांव से खेती के लिए पौधे लेकर लौट रहे थे चाचा-भतीजा, तेज रफ्तार के हो गए शिकार

दूसरे गांव से खेती के लिए पौधे लेकर लौट रहे थे चाचा-भतीजा, तेज रफ्तार के हो गए शिकार

NAWADA : नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित पटना रांची एनएच 31 लोहानी बीघा पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आने से बाइक पर जा रहे दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक आपस में चाचा भतीजा बताए जा रहे हैं। वहीं इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है। वहीं घटना में शामिल कंटेनर को भी जब्त कर लिया गया है। 

परिजन ने बताया है कि मुफलिसी थाना क्षेत्र के बीबीपुरा गांव के बिंदा यादव का पुत्र राम आशीष यादव अपने भतीजे जितेंद्र यादव के साथ पौधा लेने अकबरपुर थाना क्षेत्र के बरेव  गांव गए थे। लौटने के दौरान सड़क दुर्घटना में चाचा भतीजा की दर्दनाक मौत हुई है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा परिवार वाले को सूचना दी गई। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचते हैं। सूचना मिलने के बाद पूरे परिवार व पूरे गांव में कोहराम मच जाता है। परिजन ने बताया कि कंटेनर गाड़ी से ही हमारे चाचा और भतीजा की मौत हुई है। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। हालांकि मौत की बाद कंटेनर छोड़ के चालक फरार हो गया।

दो माह पहले हुई थी जितेंद्र की शादी

इस दर्दनाक हादसे में चाचा के साथ मारे ग सर्जन यादव का पुत्र जितेंद्र यादव की शादी दो महीना पूर्व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संगोबार गांव में हुई थी। जितेंद्र कुमार की शादी धूमधाम से हुई थी। लेकिन आज अपने चाचा के साथ खेती का पेड़ पौधा लेकर लौट रहे थे। उसी दौरान  सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है।आक्रोशित लोगों ने पूरी तरह पटना रांची रोड nh31 को जाम कर दिया हैं। फिलहाल, पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने के प्रयास में जुट गई है।


Suggested News