बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे चाचा ने भतीजे को मारी गोली, मचा कोहराम हालत गंभीर पटना रेफर

शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे चाचा ने भतीजे को  मारी गोली, मचा कोहराम हालत गंभीर पटना रेफर

NAWADA : जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के भनैर गांव में चाचा ने भतीजा को गोली मारकर घायल  कर दिया। जिसके बाद उसे चिंताजनक हालत में नवादा के सदर अस्पताल में  भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद डॉक्टर ने किया विम्स पावापुरी रेफर कर दिया है।

 मामला रविवार की देर रात की है जहां गांव में ही एक शादी समारोह में चाचा भतीजा दोनों शिरकत होने गए थे। उसी दौरान मौका देखते ही  चाचा धीरेंद्र मांझी ने अपने ही भतीजा 47 वर्षीय श्यामदेव मांझी को गोली मारकर घायल कर दिया है। जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने नवादा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घायल श्यामदेव मांझी ने कहा कि 5 दिन पूर्व भतीजा का खेत में जानवर चला गया था जिसके बाद गुस्सा में भतीजा ने घर पर आकर मारपीट करने की धमकी दिया था। 

वहीं रविवार कि रात गांव में शादी समारोह में गए थे। उसी दौरान भतीजा ने गोली चला दिया। जिसमें हम गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा अकबरपुर थाना को फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन उठाना भी उचित नहीं समझा जिसके बाद परिवार के लोगों ने रेफर के बाद पावापुरी वेम्स अस्पताल से लेकर चले गए

Suggested News