बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में बेखौफ चोरों का उत्पात, ज्वेलर्स दुकान का शटर तोड़ उड़ाए 10 लाख की संपत्ति

नालंदा में बेखौफ चोरों का उत्पात, ज्वेलर्स दुकान का शटर तोड़ उड़ाए 10 लाख की संपत्ति

NALANDA : जिले में चोरों का उत्पात अपने चरम पर है। उन्हें पुलिस और कानून का कोई भय नहीं रह गया है। बीती रात चोरो ने एकबार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। 

बेखौफ चोरो ने शहर के अति व्यस्ततम इलाके में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे पुलिस गश्ती पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। 

घटना बिहार थाना इलाके के चौक बाजार की है। जहां जन्नत ज्वेलर्स दुकान का शटर तोड़कर बदमाशों ने 5 लाख नगदी समेत करीब 10 लाख रुपए मूल्य के जेवरात को उड़ा डाला। 

दुकान मालिक मोहम्मद सोनू ने बताया कि सोमवार की रात दुकान बंद करके घर चले गए थे। आज मगंलवार की सुबह जब उनका भाई दुकान खोलने आया तो देखा की दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो पता चला कि चोरो ने तिजोरी में रखे 5 लाख नगद समेत तकरीबन 10 लाख के गहने ले उड़े है। बताया जा रहा है कि चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

बिहार थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि दुकानदार द्वारा घटना की जानकारी दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है।  जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News