बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

होली के दिन बाइक से जा रहे भाई-बहन को अज्ञात वाहन ने रौंदा, अस्पताल पहुंचने से पहले दोनों की मौत

होली के दिन बाइक से जा रहे भाई-बहन को अज्ञात वाहन ने रौंदा, अस्पताल पहुंचने से पहले दोनों की मौत

JAMUI : होली के मौके पर बाइक से अपनी बड़ी बहन के ससुराल से वापस घर  लौट रहे भाई बहन को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जब तक दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, तब तक दोनों की मौत हो गई। जहां परिवार में होली की खुशियां थी, वहां दो बच्चों की मौत से पूरे घर में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के गोड्डी गांव निवासी दिलीप राम के पुत्र छोटू कुमार और पुत्री संजू देवी के रूप में हुई है।

हादसा , लखीसराय मुख्य मार्ग पर सतायन गांव के पास हुआ, जहां दोनों भाई बहन बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मंझवे चेकपोस्ट पर तैनात टाउन थाने की पुलिस के द्वारा दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने बहन को मृत घोषित कर दिया, जबकि इलाज के दौरान भाई की भी सदर अस्पताल में मौत हो गई।

बताया जाता है कि मृतक सुमित उर्फ छोटू कुमार राम की शादी के लिए उसकी बड़ी बहन संजू देवी और छोटू बाइक पर सवार होकर मंगलवार को अपनी बड़ी बहन के घर टाउन थाना क्षेत्र के मंझवे में गांव आई थी। जहां छोटू की शादी के लिए लड़की को देखने गया था। जब बुधवार की सुबह जब दोनों बाइक पर सवार होकर अपने घर गोड्डी लौट रही थी तभी जमुई- लखीसराय मुख्य मार्ग के सतायन गांव के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों भाई बहन को टक्कर मार दी।

पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। भाई-बहन की एक साथ मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Suggested News