केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने नीतीश सरकार पर किया हमला, कहा गूंगी बहरी सरकार को मार दिया पैरालाईसिस

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने नीतीश सरकार पर किया हमला, कह

BHAGALPUR : केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के भागलपुर पहुंचते ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। उसके बाद अश्विनी चौबे ने प्रेस वार्ता करते हुए जमकर बिहार सरकार को निशाना साधते हुए खरी खोटी सुनाई।

उन्होंने बिहार सरकार को गूंगी बहरी और लंगड़ी सरकार कहा है। चौबे ने कहा की एक तरफ जहां बिहार में जहरीली शराब पीने से सीतामढ़ी में कई लोगों की मौत हो गई। वहीं लखीसराय में खुलेआम अपराधियों ने कई लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

Nsmch
NIHER

कुल मिलाकर उन्होंने बिहार सरकार को गूंगी बहरी और लंगड़ी सरकार कहा है। उन्होंने कहा की नीतीश कुमार की टीम से अब बिहार नहीं संभल रहा है। उन्हें गद्दी छोड़ देनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी वाणी काफी अभद्र हो गई है। जिसके चलते जनता उन्हें इस आगामी 2024 के चुनाव में गद्दी से उखाड़ फेंकेगी।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट