बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने दिया विवादित बयान, कहा नपुंसकता के शिकार पर चले गए हैं

सीएम नीतीश पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने दिया विवादित बयान, कहा नपुंसकता के शिकार पर चले गए हैं

KAIMUR : जिले में जिलास्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बिहार सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा की बिहार के मुख्यमंत्री नपुंसकता पर चले गए हैं। बिहार में लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। लेकिन मुख्यमंत्री कुछ नहीं कर रहे हैं। फिर से बिहार में जंगलराज रिटर्न की घटनाएं दोहराई जा रही है।


वहीँ केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा की पूरी दुनिया भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर देख रहा है। मैं कई देशों और  कई राज्यों का दौरा किया है। जो गुजरात, हिमाचल में जो चुनाव हो रहे हैं उसमें बीजेपी काफी बढ़त में है। दो तिहाई बहुमत से जीत रहे है। बिहार के उपचुनाव में भी विजय प्राप्त करेंगे। 

उन्होंने कहा की बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नपुंसकता के शिकार पर चले गए हैं। मैं इसलिए कह रहा हूं कि 2 दिन से हत्याएं हो रही है। लेकिन सरकार पूरी तरह से  संवेदनहीन है। महिलाओं पर अरवल के अंदर दो दो घर में गलत नियत से घुसा मां और बेटी को पेट्रोल डालकर जला दिया। इसे जंगलराज नहीं तो और क्या कहा जाएगा और मुख्यमंत्री अपना पीठ थपथपा रहे हैं। 

उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री को ऐसे मामले पर इस्तीफा दे देना चाहिए। 48 घंटे के अंदर में 6 घटनाएं हुई है। मुख्यमंत्री से मैं कहना चाहूंगा कि आप से बिहार चलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा की इस्तीफा देकर तपस्वी का जीवन यापन करिए।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट 

Suggested News