बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने जातीय जनगणना के विषय पर साधी चुप्पी, कहा – इस पर बात करने का यह सही समय नहीं

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने जातीय जनगणना के विषय पर साधी चुप्पी, कहा – इस पर बात करने का यह सही समय नहीं

PATNA : बिहार में जातिगत जनगणना को लेकर जहां सभी राजनीतिक दल खुलकर बात कर रहे हैं, वहीं के तमाम नेता इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। अब तक बिहार सरकार के मंत्री ही यह कह रहे थे कि यह केंद्र का विषय है, वह इस पर सही निर्णय लेगी। अब केंद्र में मंत्री बने अश्विनी चौबे ने यह साफ कर दिया है कि इस मुद्दे पर बात करने का यह सही समय नहीं है। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद अश्विनी चौबे पहली बार पटना पहुंचे। इस दौरान सबसे पहले उन्होंने सप्तमूर्ति शहीद स्मारक पर जाकर माल्यार्पण किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान जातिगत जनगणना पर कुछ भी बात करने से इनकार कर दिया। हालांकि इस दौरान उन्होंने बिहार में बाढ़ की हालत पर चर्चा जरुर की।

बाढ़ प्रभावित जिलों का करेंगे दौरा

सात दिवसीय बिहार के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा करेंगे, जिसमें नवगछिया, पटना, बक्सर, पटना, मुजफ्फरपुर आदि जगहों पर जाएंगे और वहां की स्थिति को लेकर राज्य सरकार को जिस प्रकार की मदद की आवश्यकता होगी, की जाएगी। 

अफगानिस्तान के हालात पर दिया बयान

अफगानिस्तान में हुए तख्ता पलट के कारण फंसे भारतीयों को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें वापस लाने के लिए भारत सरकार योजना पर कार्य कर रही है। भारत सरकार हर भारतीय की चिंता कर रही है और जल्द ही सभी को वापस लाया जाएगा



Suggested News